जंगल में जुआ खेलते 7 लोग पकड़े गए:जशपुर पुलिस ने जारी किया रेड का वीडियो, 1 लाख कैश और 6 बाइक जब्त

छत्तीसगढ़ के जशपुर में बेलड़ेगी के जंगल में जुआ खेल रहे 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 2 हजार कैश, 6 बाइक और ताश की पत्तियां जब्त की गईं। घटना पत्थलगांव थाना इलाके की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, बेलडेगी जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल और निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। दौड़ाते समय एसडीओपी-टीआई को आई मामूली चोटें पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान भागने की कोशिश में एसडीओपी और थाना प्रभारी को मामूली चोटें भी आईं। आरोपियों से कुल 1 लाख 2 हजार रुपए, 6 मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां जब्त की गईं। ये आरोपी हुए गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों में रायगढ़ के लैलुंगा निवासी शेरू खान (26), त्रिभुवन सिंह (40), पण्डरीपानी के श्रवण साय (58), हांथीबेड़ के शुकरू यादव (38), बगईझरिया के सदर राम (56), कोल्हेनझरिया के चंद्रप्रकाश (25) और मठपहाड़ के मदन यादव (32) शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) और बी.एन.एस. की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *