भास्कर न्यूज| महासमुंद अवैध शराब बनाने और बिक्री के खिलाफ सांकरा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। ग्राम बिजेपुर के पास जंगल में नहर किनारे चल रहे शराब बनाने के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की। पुलिस टीम ने मौके से 150 लीटर तैयार कच्ची महुआ शराब जब्त की है। साथ ही शराब बनाने के लिए रखा गया 2100 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे लगभग 2100 लीटर शराब बनाई जा सकती थी। आरोपी मुकेश बाघ पिता उजागर बाघ (40), गुलाब बाघ पिता शंकर लाल बाघ (64), रोशन बाघ पिता कीर्ति बाघ (35), बृजेश बागघ पिता अमर सिंह बाघ (28), नरेंद्र बाघ पिता जुगुत राम बाघ सभी सकिनान बिजेपुर थाना सांकरा महासमुंद के खिलाफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से शराब और बर्तन सहित कुल 32,000 रुपए का माल बरामद किया है।


