जंगल में फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव:बस्तर के बड़ांजी थाने में पोस्टेड था; पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के टकरागुड़ा जंगल में एक आरक्षक का शव फंदे से लटकता मिला है। वह बड़ांजी थाना में पोस्टेड था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरक्षक के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम नवलेश कश्यप (25) है। वह पहले DRG में था। वर्तमान में बड़ांजी थाना में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। जानकारी के मुताबिक किसी कारण से वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। आरक्षक लोहंडीगुड़ा का रहने वाला था। मंगलवार की सुबह घर से कुछ ही किमी की दूरी पर जंगल में एक पेड़ में फंदे से लटकती इसकी लाश मिली है। पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका उस इलाके से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जवान पहुंचे। उन्होंने फौरन फंदे से शव नीचे उतारा। इसकी खबर परिजनों को भी दी गई। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और आरक्षक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। साथ जी मोबाइल हिस्ट्री भी खंगाली जाएगी। हर पहलुओं से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *