पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के छिपादोहर पश्चिमी वन क्षेत्र में एक युवक पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। करमडीह गांव के दीपक सिंह खरवार अन्य ग्रामीणों के साथ महुआ चुनने जंगल गए थे। अचानक एक लकड़बग्घा सामने आया और दीपक पर झपट पड़ा। दीपक जमीन पर गिर गए। उन्होंने साहस दिखाते हुए डंडे से लकड़बग्घे को भगाया। शोर मचाकर साथियों को बुलाया। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक लकड़बग्घा वहां से भाग चुका था। ग्रामीण घायल दीपक को तुरंत अस्पताल ले गए। दीपक की स्थिति अब खतरे से बाहर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दीपक की स्थिति अब खतरे से बाहर है। उनके चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेंजर अजय टोप्पो के नेतृत्व में वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने घायल से पूरी जानकारी ली। सूर्योदय से पहले और देर शाम जंगल में जाना खतरनाक: रेंजर विभाग ने इलाज के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। रेंजर ने बताया कि शुरू में तेंदुए के हमले की सूचना मिली थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि हमला लकड़बग्घे ने किया था। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि महुआ चुनने के लिए केवल दिन में ही जंगल जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि सूर्योदय से पहले और देर शाम जंगल में जाना खतरनाक हो सकता है। जंगल में अनावश्यक आवाजाही से जानवर आक्रामक हो सकते हैं।


