जंगल में मिला बच्ची का ‎शव, जमकर हंगामा:जामताड़ा में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर रोड जाम, पुलिस पर पथराव

जामताड़ा में रविवार सुबह जंगल से 10 ‎साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार को शव के साथ सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। घटना नाला‎ थाना क्षेत्र के डाबर गांव की है। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस लोगों को समझाने पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस पीछे हट गई। हालांकि इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार सुबह से गायब थी बच्ची दरअसल, डाबर गांव के पास जंगल से 10‎ साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची के ‎साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पुलिस ने‎ जताई है। पुलिस ने घटनास्थल से चिप्स, कुरकुरे और अन्य सामान जब्त किए हैं। ‎बच्ची शनिवार सुबह 10 बजे से गायब थी। ‎परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका ‎कोई पता नहीं चला। सुबह तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो लोग हुए आक्रोशित रविवार को बच्ची का शव मिला। इसके बाद नाला थाना में‎ ‎नामजद आरोपी मदन बाउरी (40) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इधर, सोमवार सुबह तक जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने बच्ची के शव को दुमका-नाला मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आसपास की दुकानें भी बंद करवा दीं। पुलिसकर्मी जाम हटवाने पहुंची तो उन पर पथराव किया गया, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आरोपी ने की है दो शादी, दोनों पत्नी छोड़ चुकी है लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मदन बाउरी (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आदतन अपराधी है, जो पहले अपनी पत्नी का पैर काटने के आरोप में जेल जा चुका है। उसने दो शादियां की हैं और दोनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। घटना के दिन ग्रामीणों ने बच्ची को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा था, जब वह उसे कुरकुरे का पैकेट दे रहा था। आरोपी के घर की तलाशी में खून से सना हरे रंग का टी-शर्ट बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है। -प्रदीप राणा, नाला थाना प्रभारी ——————————————– पढ़िए ये भी खबर गया की लड़की से तमिलनाडु में प्यार, बोकारो में मर्डर:शादी के बाद घर की जगह ले गया खंडहर, गला घोंटकर की हत्या झारखंड में एक युवक ने पत्नी को घर ले जाने की जगह बोकारो के खंडहर में ले जाकर हत्या कर दी। घटना 17 जनवरी की है। लड़की का शव पुलिस को घटना के तीसरे दिन मिला। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को मंगवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तमिलनाडु में लड़की से प्यार हुआ और उसके दबाव में आकर उससे शादी कर ली, पर अपने घर वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं, पत्नी उसके घर पर जाने की लगातार जिद कर रही थी। वो उसे अपने घर बोकारो लेकर आया। स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही घर जाने की जगह पत्नी को बगल के खंडहर में ले गया। फिर यही पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *