जंगल में लगी आग पहुंची आरा मिल तक:देवघर के जनकपुर मोड़ पर लाखों की लकड़ियां जलीं, तीन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

देवघर के रोहिणी मुख्य मार्ग स्थित जनकपुर मोड़ के पास एक बड़ी घटना सामने आई। यहां पलाश के पेड़ों के जंगल में सूखे पत्तों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की चिंगारियां उड़कर पास के दिलीप मंडल के आरा मिल तक पहुंच गईं। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग लगते ही मिल में अफरातफरी मच गई। तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज हवा के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नुकसान का आंकलन किया जा रहा मिल में रखी कीमती लकडियां जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। मिल संचालक की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *