डौंडी| शनिवार को ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह शासकीय कंगला मांझी कॉलेज के विद्यार्थियों के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शामिल हुए। ग्राम नर्राटोला में लगे इस शिविर में पहुंचकर उन्होंने छात्र-छात्राओं को वनों में आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि यदि जंगल में आग लग जाए तो झाड़ियों को काटकर फायर लाइन बनाई जा सकती है तथा सूखे पत्तों को अलग कर आग को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। साथ ही तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को मोबाइल के माध्यम से सूचना देना आवश्यक है, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।


