छत्तीसगढ़ में जगदलपुर नगर निगम के 48 वार्डों के लिए आज 20 दिसंबर को आरक्षण जारी किया गया है। इसमें ST और OBC वर्ग के लिए 9-9 सीटें, SC के लिए 3 और अनारक्षित वर्ग के लिए 27 सीटें आरक्षित की गई हैं। कलेक्टर हरीश एस. ने बताया कि, में SC की 3 सीटों में 1 महिला और 2 मुक्त, ST की 9 सीटों में 3 महिला और 6 मुक्त हैं। जबकि, अनारक्षित वर्ग की कुल 27 सीटों में 9 में महिला और 18 सीटें मुक्त हैं। नगर निगम की मेयर सफीरा साहू (BJP) का बलिराम कश्यप वार्ड नंबर 43 OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार यह सीट OBC मुक्त थी। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय का श्यामा प्रषाद मुखर्जी वार्ड नंबर (39) इस बार OBC महिला के लिए आरक्षित है। पिछली बार यह वार्ड अनारक्षित मुक्त था। चक्रानुक्रम के तहत इस बार वार्ड में पार्षद चुनाव के लिए आरक्षण बदला है। कांग्रेस ने उठाए सवाल वहीं अब बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने आरक्षण पर सवाल उठाए हैं। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य का कहना है कि भाजपा सरकार में OBC समाज का आरक्षण 12 सीटों से घटाकर 9 कर दिया गया है। पिछले चुनाव में 12 सीटें OBC के लिए आरक्षित थी। कांग्रेस पार्टी लगातार कह रही है कि भाजपा की सरकार बनेगी और संविधान को बदल देगी। उसका उदाहरण आज आरक्षण में देखा गया है। OBC की 12 सीटों में से 3 सीटें आखिर कम क्यों की गई है? ST, SC, OBC की सूची जारी की गई है, वह 2011 की जनगणना के तहत किया गया है। भाजपा की सरकार ने OBC वर्ग के साथ खिलवाड़ किया है। जब हमने कलेक्टर के सामने बात रखी तो उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का मामला है। BJP नहीं चाहती है कि ST, SC और OBC को संवैधानिक अधिकार मिले। मेयर बोलीं- मेरा वार्ड जीतेगा जगदलपुर नगर निगम की मेयर सफीरा साहू ने कहा कि पिछले चुनाव में वार्ड नंबर 43 बलिराम कश्यप वार्ड OBC मुक्त था। मैं चुनाव लड़ी, जीती। अब यह वार्ड OBC महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे मेयर के लिए चुनाव लड़ेंगी या फिर पार्षद के लिए? जिसका जवाब देते कहा कि, मैं इतना जानती हूं कि मेरा वार्ड जीतेगा। साथ ही नगर निगम के पूरे 48 वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। शहर के 48 वार्डों का आरक्षण