जगदलपुर में चोरी का आरोपी पकड़ाया:खंडहर से चुरा लिया था शटर, लोहे का सरिया, मशीन समेत अन्य सामान, गिरफ्तारी के बाद गया जेल

शहर के पुरातत्व संग्रहालय के सामने स्थित एक खंडहर भवन से लोहे के सामान और हैमर मशीन चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपए कीमत की हैमर मशीन और लोहे के रॉड बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सुभाष वार्ड निवासी पंकज भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मार्च 2026 की रात पुरातत्व संग्रहालय के सामने स्व. गंगाधर दुबे के पुराने राज टाकीज खंडहर भवन में रखे दीवार तोड़ने की हैमर मशीन, लोहे का शटर, दरवाजा, खिड़की, घन और रॉड अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी को जेल भेजा गया जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालीपुर अटल आवास निवासी वेलू शेट्टी (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद सामान को अलग-अलग जगह छिपा दिया गया था। उसकी निशानदेही पर निर्माणाधीन बस्तर विश्वविद्यालय के सामने सड़क किनारे रपटा पुलिया से हैमर मशीन और लोहे के कुछ रॉड बरामद किए गए। पुलिस ने जब्त सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई है। पुलिस ने आरोपी वेलू शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य विधि संघर्षरत बालिका को भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *