जगदलपुर में NSUI ने फूंका मंत्री नेताम का पुतला:आश्रम-पोटाकेबिन में बच्चों की मौत पर भड़के, कहा- सरकार नहीं कर पा रही सही व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में स्थित आश्रम और पोटाकेबिन में छात्र-छात्राओं की लगातार मौत हो रही है। इस मामले में NSUI ने आदिवासी विकास विभाग मंत्री राम विचार नेताम का पुतला फूंका है। जगदलपुर में NSUI के कार्यकर्ताओं ने BJP सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। NSUI का कहना है कि, बच्चों को सुविधाएं नहीं मिल रही, इसलिए वे बीमार हो रहे और उनकी मौत हो रही है। छात्र-छात्राएं सुरक्षित नहीं- NSUI NSUI के जगदलपुर शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि, बस्तर के आश्रम और पोटाकेबिन में एक के बाद एक बच्चों की मौत हो रही है। छात्र-छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे आत्महत्या भी कर रहे हैं। सरकार उनके लिए बेहतर व्यवस्था करने में नाकाम है। इसलिए आदिवासी विकास विभाग मंत्री राम विचार नेताम का पुतला दहन किया गया है। छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम- NSUI विशाल खंबारी ने कहा कि, प्रदेश में भाजपा की सरकार आदिवासी छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है। लगातार आश्रमों, छात्रावास और पोटाकेबिन में पढ़ने वाले बच्चों की मौत हो रही है। लेकिन अब तक मंत्री रामविचार नेताम ने इसकी सुध नहीं ली। मृत छात्रा की मां ने प्रबंधन पर उठाए हैं सवाल उन्होंने कहा कि, एक दिन पहले ही सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में पोटाकेबिन में दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है। स्कूल स्टाफ ने बच्ची को अस्पताल लाया, हालांकि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। छात्रा के परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सरकार आदिवासी इलाके में बेहतर व्यवस्था करने में पूरी तरह नाकाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *