जगन्नाथपुर में शराब बेचने पर 50 व खरीदने पर

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम जगन्नाथपुर में अवैध शराब बिक्री को रोकने, गांव का माहौल सुधारने, युवाओं के बेहतर भविष्य के उद्देश्य से ग्रामीण सर्व समाज विकास समिति की ओर से नियम लागू किया गया है। समिति की बागड़ोर महिलाओं ने संभाली है। ग्रामीण सर्व समाज विकास समिति अध्यक्ष कोमिन साहू ने बताया कि अवैध शराब बिक्री को बंद कराना नियम लागू करने का मुख्य उद्देश्य है। नशामु​िक्त​ के लिए पहल कर रहे हैं। यहां अब शराब बेचने पर 50 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। खरीदने वालों को 10 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अलावा शराब बेचने व खरीदने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन स्वरूप 5 हजार रुपए इनाम देने का निर्णय लिए है। समिति के अनुसार ग्रामीणों की अवैध शराब बिक्री व खरीदने की शिकायत पर 20 लोगों को एक बार चेतावनी दे चुके हैं। सितंबर-अक्टूबर 2025 में शराब बेचने पर 25 हजार, खरीदने पर 10 हजार जुर्माना का प्रस्ताव समिति की ओर से पारित किया गया था। जनवरी में शराब बेचने वालों के लिए दोगुना जुर्माना का नियम लागू किया गया है। नियम लागू होने से पहले की तुलना में स्थिति सुधरी जपं सदस्य दमयंती हरदेल ने बताया कि अवैध शराब बिक्री पर 50 हजार रुपए, शराब पीकर हुल्लड़ करने पर 25 हजार जुर्माना का नियम लागू किया गया है। यह नियम लागू होने से पहले की तुलना मंे स्थिति में सुधार हुआ है। ग्राम पटेल अभ्यास साहू, उप सरपंच मनोज सुकतेल सहित अन्य गांव प्रमुख भी योगदान दे रहे हैं । ग्रामीण सर्व समाज विकास समिति में अध्यक्ष कोमिन साहू, उपाध्यक्ष चिंत्रागिनी ठाकुर, सचिव सुनीति साहू, कोषाध्यक्ष पुनीता साहू हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *