जगराओं नगर कौंसिल की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट का निधन:बिमला देवी कक्कड़ ने उठाए थे जनहित के मुद्दे, आज शाम को होगा अंतिम संस्कार

जगराओं की जानी-मानी समाजसेवी और नगर कौंसिल की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट बिमला देवी कक्कड़ का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में दुख का माहौल है। अपने कार्यकाल के दौरान बिमला देवी कक्कड़ ने नगर परिषद में रहते हुए जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनका व्यक्तित्व सरल और दृढ़ निश्चयी था, जिसने उन्हें जनता के बीच विशेष सम्मान दिलाया। उन्होंने अपनी छोटी बहू कविता कक्कड़ को भी सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ाया और उन्हें पार्षद बनाकर जनसेवा की राह दिखाई। ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना के संस्कार उन्होंने अपने परिवार में भी स्थापित किए। शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे जगराओं के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। आज शाम को होगा अंतिम संस्कार परिवार के अनुसार, बिमला देवी कक्कड़ की अंतिम यात्रा बुधवार को शाम 4 बजे उनके निवास स्थान से शुरू होगी। यह यात्रा श्मशान घाट, शेरपुर रोड नई, अनाज मंडी के सामने पहुंचेगी। उनके शोक संतप्त परिवार में बीना रानी, पवन कक्कड़ (रिटायर्ड नायब तहसीलदार), कविता कक्कड़ (काउंसलर), संजीव कुमार और संजय कक्कड़ शामिल हैं। वही नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान जतिंदरपाल राना ने कहा कि माता बिमला देवी कक्कड़ का जीवन जनसेवा, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल बनकर हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हमेशा बिना भेदभाव के शहर के विकास को पहल दी थी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *