जगराओं मंडी में निहंगों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक:प्रबंधन पर घपलेबाजी का आरोप, बोले-बुजुर्ग कर्मचारियों की नियुक्ति, जरूरी रिकॉर्ड नहीं दिए

पंजाब के जगराओं में स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडी में बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दर्जन से अधिक हथियारबंद निहंग सिंहों ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को दफ्तर में बंद कर दिया। कर्मचारियों ने एसडीएम करणवीर सिंह को सूचित किया। एसडीएम के निर्देश पर थाना सिटी जगराओं की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ वरिंदर पाल सिंह उप्पल ने निहंगों से बातचीत की। निहंगों ने मंडी प्रबंधन पर घपलेबाजी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मंडी में बुजुर्ग कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है और जरूरी रिकॉर्ड नहीं दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि निहंग पैसों की मांग कर रहे थे। निहंगों की कार्रवाई को गलत बताया आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान घनइया लाल बांका गुप्ता और जगसीर सिंह कलेर सहित अन्य आढ़ती भी मौके पर आ गए। उन्होंने निहंगों की कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि अगर कोई समस्या थी तो कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला एसएचओ ने निहंगों को समझाया कि वे अपनी शिकायत लिखित में दें और रिकॉर्ड की जरूरत है तो सूचना के अधिकार के तहत मांगें। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निहंग वहां से चले गए। लोगों का कहना है कि निहंगों का काम धार्मिक है, मंडी प्रबंधन में उनका दखल उचित नहीं है। वहीं निहंगों का दावा है कि वे सभी मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं क्योंकि वहां भ्रष्टाचार और खराब प्रबंधन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *