जगराओं में अखाड़ा पुल पर तीन दिन बंद रहेगा यातायात:16 से 18 मई तक नए पुल का निर्माण कार्य, वैकल्पिक मार्ग तैयार

लुधियाना जिले में जगराओं-रायकोट रोड स्थित अबोहर ब्रांच की अखाड़ा नहर पर बने पुल पर 16 से 18 मई तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर ली है। अंग्रेजों के समय से बने इस जर्जर पुल की जगह पंजाब सरकार नया पुल बना रही है। जानकारी के अनुसार पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब लोहे का तैयार किया गया पुल नहर के ऊपरी हिस्से पर आधे रास्ते तक रखा जाएगा। इस काम के लिए गुरुवार शाम को क्रेन और मशीनरी मंगवाई गई हैं। बरनाला चौक पर डायवर्जन लगाया जगराओं के ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कुमार सिंह ने बताया कि जगराओं से रायकोट जाने वाले वाहनों को नानकसर से आगे गांवों के रास्ते या मुल्लापुर के रास्ते भेजा जाएगा। रायकोट की तरफ से बरनाला चौक पर डायवर्जन लगाया गया है। छोटे वाहनों के लिए ये रास्ता रायकोट से जगराओं आने वाले छोटे वाहन ढोलन से नहर पुल के रास्ते कोठे पोना होते हुए जगराओं की ओर जा सकेंगे। यह मार्ग भारी वाहनों के लिए नहीं है। रायकोट ट्रैफिक पुलिस को भी सूचित किया गया है। वे बरनाला बाईपास पर अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। वाहन चालकों को वहीं पर जानकारी दी जाएगी ताकि किसी को परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *