जगराओं में अमृतधारी सिख पर हमला:5 लोगों ने पगड़ी उतारी और केशों की बेअदबी की, एक्टिवा से घर लौट वक्त वारदात की

पंजाब के जगराओं राजोआना खुर्द गांव में एक अमृतधारी सिख युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित अवतार सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह भैंसों का दूध निकालकर एक्टिवा पर घर लौट रहा था। गुरुद्वारा सिंह सभा के पास गुरविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह झगड़ा कर रहे थे। गुरविंदर ने उसे रोक लिया और बात करने के बहाने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ित की पगड़ी उतारी, बल्कि उसके केशों (बालों) से पकड़कर मारपीट की। पीड़ित के अमृतधारी सिख होने के बावजूद आरोपियों ने उसका कंघा फेंक दिया, जिससे केसों की बेअदबी हुई। थाना सुधार के एएसआई गुरचरण सिंह के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह, तेजिंदर सिंह और केवल सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी राजोआना खुर्द गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने धारा 126(2), 115(2), 118, 298, 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *