जगराओं में अवैध शराब समेत महिला गिरफ्तार:13 बोतल बरामद, हरियाणा से लेकर आई, सप्लाई के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही थी

लुधियाना में जगराओं थाना सिटी पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला लंबे समय से तस्करी का काम कर रही थी। वह हरियाणा से शराब लाकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करती थी। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की पहचान पूजा रानी के रूप में हुई है, जो लैहदी भैणी जगराओं के नजदीक दुली पेंटर की रहने वाली है। थाना सिटी के एएसआई गुरदीप सिंह के अनुसार, पुलिस टीम सुभाष गेट पर गश्त के दौरान चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक महिला लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त है। ग्राहकों का इंतजार कर रही थी महिला वह हरियाणा की देसी शराब को आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करती है। इस समय भी आरोपी महिला शराब की सप्लाई के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाबा चुप शाह की जगह के पास छापेमारी की। 13 बोतल देसी शराब बरामद वहां से महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हरियाणा की 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *