जगराओं में किसानों का प्रदर्शन:बोले- डल्लेवाल को मरने पर मजबूर किया जा रहा, सरकार मंडियां बंद करना चाहती

जगराओं में किसानों केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।​​​​​​ भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की राज्य कमेटी के आह्वान पर शहर में रोष मार्च निकाला गया। इसके बाद एडीसी ऑफिस के बाहर धरना लगा कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर शंभू बॉर्डर पर किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। फूल बरसाने की आड़ में किसानों पर जहरीली गैस छोड़ी जा रही है। इतना ही नहीं किसानों के पैदल जा रहे जत्थे पर लाठियां बरसाई जा रही है। सरकार मंडियां बंद करने की फिराक में
किसान नेता कमलजीत खन्ना जगतार सिंह देहड़का ने बताया कि सरकार मंडियां बंद करने की फिराक में है। इसलिए MSP को खत्म करते हुए कॉरपोरेट्स द्वारा स्थापित किए जा रहे साइलो के जरिए खरीद करने को कहा जा रहा है। जिसके चलते अनाज मंडियों सहित सरकारी खरीद को खत्म कर किसानों से सस्ते दाम पर अनाज खरीदा जा सके। किसान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के माध्यम से काले कृषि कानूनों को लागू करके कृषि को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने के लिए मोदी सरकार रास्ता साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि किसान नेता डल्लेवाल को MSP की मांग मानने की बजाय मरने पर मजबूर किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *