जगराओं में घर के बाहर की फायरिंग:गोली लगने से व्यक्ति घायल, गाली-गलौज का किया विरोध, अस्पताल में भर्ती

लुधियाना के जगराओं में रविवार की देर रात एक व्यक्ति को गोली मारने की वारदात सामने आई है, जिससे व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गांव सवद्दी खुर्द की है, जहां कुलवंत सिंह पुत्र अजमेर सिंह को गोली के छर्रे लगे हैं। घायल कुलवंत सिंह ने बताया कि वह रात को खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उनके घर के बाहर से दो गोलियां चलीं। एक गोली लोहे के एंगल से टकराकर छर्रे बनकर उनकी बांह में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी गोली दीवार में जा लगी। घर के बाहर आकर चलाई गोली थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक रविवार की देर शाम को उसके साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज की थी, जिसका उसने विरोध किया था। उन्होंने उसके घर के बाहर आकर गोलियां चलाई है। एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। गांव में गोली चलने से दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *