लुधियाना के जगराओं में रविवार की शाम चाइनीज डोर की चपेट में आने से एक युवक की नाक कट गई। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भतीर् कराया गया है। गनीमत रही कि युवक की आंखें बच गई। घायल नौजवान की पहचान विकास गुप्ता उर्फ विक्की निवासी मेन रोड जगराओं के तौर पर हुई है। विकास गुप्ता ने बताया कि रविवार की दुपहर को वो झांसी रानी चौक से रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ा था। जेसे ही वो पुल के बीचो बीच पहुंचा तो आगे से एक कटी पंतग आई जिसकी डोर से एकाएक उसकी आंखे बंद हो गई। उसनें बाइक रोकी तो देखा कि नाक के ऊपर काफी गहरा कट लग चुका था और खून बह रहा था। चाइनीज डोर बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग इसके बाद वो तुंरत सिविल अस्पताल गया, जहां से रजिस्टर में एंट्री करने के बाद उसे निजी कलियानी अस्पताल भेजा गया। विक्की ने बताया कि उसकी नाक के ऊपर पांच टांके लगे हैं, परंतु उसकी आंखों से लगातार पानी बह रहा है। आंखों का चेकअप कराने के लिए उसे सोमवार को पटियाला जाना पडे़गा। उसने बताया कि चाइनीज डोर से उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता था। उसने जिला प्रशासन ने चाइना डोर बेचने और इससे पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


