जगराओं में जमीन के 5 लाख एडवांस लेकर दंपती फरार:रजिस्ट्री करवाई किसी और के नाम, पुलिस की तलाश में रेड

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में एक दंपती ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर दी। गांव सूजा पुर के एक दंपती ने जमीन का सौदा कर 5 लाख रुपए एडवांस लिए। बाद में रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी। पीड़ित लखवीर सिंह ने थाना सुधार में शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी जसवीर सिंह और उसकी पत्नी राजविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, दोनों आरोपी फरार हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना सुधार के एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि लखवीर सिंह ने आरोपियों से जमीन का सौदा किया था। इसके बदले 5 लाख रुपए एडवांस दिए थे। सौदा तय होने के बाद जब रजिस्ट्री की बात आई, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। न तो रजिस्ट्री करवाई, न ही पैसे लौटाए। बाद में पता चला कि जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *