जगराओं में नया साल ट्रैफिक पुलिस ने नए तरीके से मनाते हुए किसी भी वाहन का चलान नहीं काटा। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल और लड्डू देकर उन्हें टैफिक नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक किया। इस दौरान पुलिस ने करीब तीन दर्जन लोगों में गुलाब के फूल बांटे और लड्डू खिलाए। डीएसपी ट्रैफिक धरमिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेशों पर नए साल पर किसी भी वाहन का चलान नहीं काटा गया। साल का पहला दिन होने के कारण ट्रैफिक रूल तोड़ने पर उन्हें गुलाब का फूल व लड्डू देकर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। कल से काटे जाएंगे चालान डीएसपी ने बतया कि 2 जनवरी से अगर शहर में किसी ने भी ट्रैफिक रूल तोड़ा तो उसका चालान काटा जाएगा। इस दौरान कोई बहाना या सिफारिश नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गुलाब का फूल देकर दोपहिया वाहन चालकों को हर हाल में हेलमेट लगाकर वाहन चलाने और चार पहिया वाहन चालकों को सेफ्टी बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके ट्रैफिक इंचार्ज कुमार सिंह के साथ हरपाल सिंह निर्भय सिंह भी मौजूद रहे।


