जगराओं में ट्रैवल एजेंट पर FIR:अमेरिका भेजने के नाम पर 1.08 करोड़ हड़पे, दंपती को फर्जी वीजा थमाया

जगराओं में एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक युवक और उसकी पत्नी को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 1.08 करोड़ रुपए ठग लिए। थाना सिधवां बेट के प्रभारी सुखमंदर सिंह के अनुसार, पीड़ित बलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी परमिंदर सिंह ने उनके बेटे और बहू को अमेरिका भेजने का वादा किया था। आरोपी ने पीड़ित से पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर उन्हें अमेरिका भेजने के बजाय कई देशों में घुमाता रहा। पीड़ित परिवार को इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर में 3 महीनों तक रखा। हर बार अमेरिका भेजने का आश्वासन देता रहा। अंत में आरोपी ने पीड़ितों को भारत वापस भेज दिया। लौटने के बाद पता चला कि उनका अमेरिका का वीजा फर्जी था। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी और ट्रैवल प्रोफेशन एक्ट 2014 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *