जगराओं में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में हेरोइन बरामद, नशे की होम डिलीवरी करता था, बोला- मोबाइल पर ऑर्डर मिलते थे

लुधियाना में जगराओं के गांवों में नशे की होम डिलीवरी करने वाले एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिधवां बेट थाने की गिद्दडविडी चौकी पुलिस ने आरोपी से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव धरमे दिया छन्ना महितपुर का रहने वाला है और फिलहाल गांव हजूरा सिधवां बेट में रह रहा है। चौकी गिद्दडविडी के इंचार्ज सुखमंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम गश्त के दौरान शफीपुरा चौक पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बड़े स्तर पर नशा तस्करी का धंधा करता है। जो गांवों में नशे की होम डिलीवरी करता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी तलाशी में हेरोइन बरामद हुई। मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इससे उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फोन पर ऑर्डर मिलने पर ग्राहकों को नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *