जगराओं में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:खाली प्लॉट में मिला शव; चार साल से खरीद रहा था नशा, 5 तस्करों पर FIR

पंजाब के लुधियाना के जगराओं में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक की लाश एक खाली प्लॉट में मिली। लोगों ने शव देखकर पार्षद को सूचित किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता सरबजीत सिंह की शिकायत पर 5 नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है, जबकि चार अन्य फरार हैं। थाना सिटी के एएसआई रणधीर सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान बलवीर सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है। बलवीर सिंह पिछले 4-5 सालों से हेरोइन का नशा करता था। वह रोजाना जगराओं में आकर आरोपियों से नशा खरीदता था। पिता ने कई बार उसे घर पर नशा करते पकड़ा था। घटना के दिन दोपहर में युवक घर से निकलकर जगराओं आया। शाम तक घर न पहुंचने पर पिता उसकी तलाश में निकले। तस्करों पर पहले भी दर्ज हैं कई केस पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे हैं और इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ कर जेल के पीछे भेजा जाएगा। पांच तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज सोमवार को साइंस कॉलेज के गेट के साथ पड़े खाली प्लॉट में एक युवक का शव देख कर लोगों ने पार्षद रमेश कुमार मेषी को सूचना दी। मृतक के पास से टीका भी बरामद हुआ। मौके पर युवक की पहचान ना होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया था। जैसे ही युवक की पहचान हुई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एक को हिरासत में लिया आरोपियों में आकाश उर्फ मोटा, मोहन लाल उर्फ मोहनी, मोनू उर्फ गांधी, विशाल उर्फ लोचा और हरप्रीत सिंह लोग शामिल हैं। इनमें से हरप्रीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य चार आरोपी फरार चल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *