जगराओं में नायब तहसीलदार को मिला चार्ज:20 लाख की स्टैंप ड्यूटी वसूली, डिफॉल्टर्स को नोटिस जारी, निपटाए जा रहा पेडिंग वर्क

लुधियाना के जगराओं में तहसीलदार के निलंबन के बाद नायब तहसीलदार ने कार्यभार संभाला है। नायब तहसीलदार की देखरेख में तहसील कार्यालय में लंबित कार्यों की गति तेज हो गई है। कार्यालय की दैनिक रिपोर्ट लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को भेजी जा रही है। नायब तहसीलदार सुरिंदर कुमार पब्बी ने रिकॉर्ड की जांच में पाया कि कई रजिस्ट्रियां कम दर पर की गई थीं। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा था। उन्होंने धारा 47-ए के तहत नोटिस जारी कर 15 दिनों में ही 20 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी वसूल की है। पेडिंग पडे़ कार्यों को पूरा किया : पब्बी नायब तहसीलदार सुरिंदर कुमार पब्बी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कोई भी इंतकाल निर्धारित 45 दिनों की समय सीमा से अधिक लंबित नहीं है। निलंबित तहसीलदार रणजीत सिंह के समय के लंबित कार्यों को भी पूरा कर दिया गया है। कार्यालय ने कई बकायादारों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें शेष स्टांप शुल्क तुरंत जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से सरकारी खजाने में राजस्व में वृद्धि होगी। नायब तहसीलदार सुरिंदर कुमार पब्बी ने बताया कि न्यायिक कार्रवाई सुचारु रुप से चल रही है। वहीं सरकार के निर्देशों के अनुसार बंटवारे का मामला तय सीमा से बाहर कोई भी लंबित नहीं बचा है।उन्होंने कहा कि आज तक 145 तक इंतकाल पेडिंग पड़े हैं। लेकिन ये सभी निर्धारित प्रक्रिया के तहत है। जिनकी समीक्षा कानूनगो करते हैं, इसके बाद ही तहसीलदार द्वारा इन्हें स्वीकृत किया जाना होता है। रजिस्ट्रेशन कार्यों संबंधी उन्होंने कहा कि सभी काम पारदर्शी तरीके से समय पर पूरे किए जा रहे हैं और कोई भी दस्तावेज को अगले दिन के लिए पेडिंग नहीं रखा जाता। उन्होंने बताया कि, जिन खरीददारों की और से अपॉइंटमेट लिया होता है, उनका काम उसी दिन तय समय पर होता है।रोजाना करवाई गई रजिस्ट्रियों को स्कैन करके रोज की रोज अपलोड किया जाता है। प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने किया सम्मानित वहीं, प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान रितेश भट्ट के नेतृत्व में प्रॉपर्टी डीलरों ने नायब तहसीलदार को सम्मानित किया गया है। रितेश भट्ट ने कहा कि शनिवार को डीलर एसोसिएशन की मीटिंग रखी गई, जहां नायब तहसीलदार को बैठक में बुलाया गया ताकि डीलरों को आने वाली मुश्किलों संबंधी चर्चा की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *