लुधियाना के जगराओं में बुधवार की देर शाम को उस समय कोठे खंजूरा रोड हंगामा हो गया जब तीन दिनों से लाइट ना आने पर भड़के लोग घरों से बाहर निकल आए और पावरकॉम खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्ला निवासी बाबा सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, मंगत राम, सरबजीत सिंह, रघुबीर सिंह, रछपाल सिंह, रजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह, गुरमेल कौर, सुरजीत कौर, जतिंदर कौर और सरबजीत कौर आदि ने बताया कि उनके एरिया में लगे ट्रांसफार्मर में से चोरों ने तेल चुरा लिया था। जिस कारण उनके इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पॉवरकाम ने दूसरा ट्रांसफार्मर रख दिया, लेकिन अगले दिन फिर चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चुरा लिया। पॉवरकाम ने तीसरी बार फिर से ट्राली में ट्रांसफार्मर रखकर लाइट चला दी, लेकिन चोरों ने फिर से ट्रांसफार्मर से तेल चुरा लिया। पीने के लिए भी नहीं है पानी जिस कारण अब तीन दिनों से उनके एरिया में लाइट बंद है। बिजली ना आने के कारण उनके पास पीने लायक भी पानी नहीं है। इस संबंध में जब मोहल्ले के लोगों ने जब पावरकॉम के अधिकारियों से लाइट चलाने को कहा तो अधिकारी बोले ट्रांसफार्मर में 20 हजार का तेल पड़ता है। आप लोग ट्रांसफार्मर में तेल डलवा ले, पॉवरकाम लाइट शुरू कर देगा। लोगों का कहना है वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट भरते हैं, वह बीस हजार का तेल कहां से लाकर दें। एसडीओ बोले- पुलिस को दी शिकायत इस बाबत जब पावरकॉप के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पावरकॉम ने तो तीन बार ट्रांसफार्मर रख कर लोगों का पूरा ध्यान रखा था, लेकिन लगातार तीन बार तेल चोरी होने से विभाग को दो लाख का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि इस समय विभाग के पास तेल खत्म है। तेल मंगवाकर जल्द लाइट शुरू कर देंगे। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। जेई बोले दो घंटे किसी और ट्रांसफार्मर चला रहे है लाइट वही जेई मोहित बांसल से बात हुई तो उन्होंने कहा कि लोगो की तकलीफ को देखते हुए वह किसी और ट्रांसफार्मर से दो घंटे लाइट चला रहे है ताकि लोगो को पानी मिल सके


