जगराओं में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:रोष मार्च निकाल बोले-जनता डर कर जी रही, सीएम डाल रहे स्टेज पर भांगड़ा

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात बम से हमला किया जाने को लेकर लुधियाना के जगराओं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि धमाके में घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। एल्युमीनियम की दीवार को नुकसान पहुंचा। आंगन में खड़ी एसयूवी और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गए। कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप विरोध प्रदर्शन में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. रजिंदर शर्मा के नेतृत्व में सुधार बाजार में रोष मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया। इससे यातायात बाधित हुआ। डॉ. शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में कत्लेआम और धमाके हो रहे हैं। राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग वहीं मुख्यमंत्री स्टेज पर भांगड़ा डाल रहे हैं। जनता डर के साए में जी रही है। आम आदमी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। विरोध प्रदर्शन में जीवन गर्ग, कर्नल धालीवाल, सुमित अरोड़ा, नवीन जैन समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *