जगराओं में महिला की 8 एकड़ जमीन की फर्जी वसीयत:आरोपी की हड़पने की कोशिश, डीड राइटर समेत दो पर केस

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में एक महिला की 8 एकड़ जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। सिधवां बेट के गांव अबूपुरा में रहने वाली सुरिंदर कौर की जमीन को लेकर फर्जी वसीयत बनाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस द्वारा डीड राइटर समेत दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। असली वसीयत 2024 में दर्ज बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार आरोपी पवन कुमार और डीड राइटर कुलविंदर सिंह उर्फ काला ने 14 फरवरी 2024 को एक वसीयत तैयार की। इसे करीब डेढ़ महीने बाद जगराओं में दर्ज करवाया गया। जबकि असली वसीयत 13 फरवरी 2024 को सिधवां बेट में दर्ज की गई थी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब सिकंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की देखभाल करता था आरोपी जांच में पता चला कि सुरिंदर कौर अकेली रहती थी। सिकंदर सिंह उनकी सेवा करता था। इसी वजह से महिला ने अपनी संपत्ति की वसीयत उसके नाम कर दी थी। आरोपी भी दावा कर रहा था कि वह महिला की देखभाल करता था। पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद डीड राइटर समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 511, 120बी के तहत थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *