जगराओं में महिला ने जहर निगलकर दी जान:चार साल के बच्चे की मां, घरेलू विवाद से परेशान थी

लुधियाना जिले के जगराओं में शनिवार को महिला ने जहर निगल कर अपनी जान दे दी। घटना गांव कोठे फहतेदीन की है। महिला का चार साल का बेटा है। पुलिस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कोमलप्रीत कौर के रूप में हुई है। घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने जहर निगल लिया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कुछ साल पहले हुई थी शादी कोमलप्रीत की शादी कुछ साल पहले हुई थी और उसका एक चार साल का बेटा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवाया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *