पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में तहसील रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास एक नशे में धुत्त युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मंगलवार की देर शाम की है। पीड़िता की पहचान मनोरमा रानी के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। नशे की हालत में पहुंचा महिला के घर जानकारी के अनुसार आरोपी एक जूस की रेहड़ी चलाता है और स्कूल के पास वाली गली में किराए के कमरे में रहता है। मनोरमा रानी भी उसी मकान में अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में रहती हैं। उसका बड़ा बेटा आरोपी के पास काम करता है। घटना के दिन आरोपी महिला के बेटे को रेहड़ी पर छोड़कर नशे की हालत में घर आया। वह सीधे महिला के कमरे में घुस गया और बैठ गया। जब महिला ने उसे बाहर जाने को कहा, तो वह भड़क गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पकड़ा पीड़िता के बेटे अर्जुन के अनुसार आरोपी नशे का आदी है। उसने पहले उनकी मां को थप्पड़ मारा और फिर चाकू से हमला कर दिया। अर्जुन के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी बलराज के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नशे की हालत में होने के कारण उसका नशा उतरने के बाद ही विस्तृत पूछताछ की जाएगी। महिला के पति की हो चुकी मौत उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में इतना पता चला है, कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। जिसके चलते वह अपने बच्चों के साथ ही आरोपी के कमरे के साथ वाले कमरे में रहती थी देर शाम आरोपी घर आकर महिला से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। महिला के होश आने पर बात पता चलेगी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि महिला की हालात चिंताजनक बनी हुई है। नशे में धुत्त आरोपी ने वारदात के बाद कहा कि वह तो गेम रचा कर बैठा है। इतना ही नही उसने साफ कहा कि उसने कैप्सूल खा रखे है।