जगराओं में मूंग और मक्के की फसल बर्बाद:एडीसी से मिले किसान, आंदोलन में शहीद परिवारों को नौकरी की मांग

लुधियाना जिले के जगराओं में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एडीसी से मुलाकात की। प्रदेश नेता अमनदीप सिंह ललतो के नेतृत्व में किसानों ने एडीसी को ज्ञापन सौंपा। जगराओं तहसील के गांव डल्ला, नवां डल्ला, अखाड़ा, कांऊके और कोठे रहलां में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से मूंग और मक्के की फसलें नष्ट हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन से तुरंत सर्वे करवाकर मुआवजा देने की मांग की है। डीसी कार्यालय में लंबे समय से लंबित किसान यूनियन ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए गांव गालब कलां के हरदीप सिंह और गुरमेल सिंह के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी। यह फाइलें डीसी कार्यालय में लंबे समय से लंबित हैं। जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहड़का ने बताया कि पहले भी भारी बारिश और ओलावृष्टि से आलू और धान की फसलें खराब हुई थी। किसानों को अभी तक उसका मुआवजा नहीं मिला है। एडीसी ने दिया आश्वासन उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है। गिरदावरी तो होती है, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिलती। लेकिन इस बार किसान सरकार से अपना हक लेकर रहेगे। इस के लिये चाहे किसानों को कोई भी सर्घष क्यो ना करना पड़े। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव इंद्रजीत सिंह धालीवाल, ब्लॉक प्रधान तरसेम सिंह बासु वाल, ब्लॉक सचिव रछपाल सिंह नवां डल्ला, वित्त सचिव निर्मल सिंह भम्मीपुरा, चमकोर सिंह चचराड़ी और सह-अध्यक्ष सरूप सिंह भम्मीपुरा मौजूद रहे। एडीसी ने किसानों की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *