जगराओं में बीती देर रात घर लौट रहे एक व्यक्ति की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान संजीव शर्मा निवासी सुभाष गेट जगराओं के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मृतक संजीव शर्मा जगराओं के लाल पैलेस सिनेमा हाल में पिछले काफी समय से नौकरी करता था। बुधवार की देर रात वह काम खत्म कर जब घर जा रहा था तो रास्ते में उसे कुछ लोगों ने उसे घेर कर हमला कर दिया। आरोपियों ने मृतक के सिर पर रॉड मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका खुलासा वीरवार की सुबह सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद हुआ। अपनी बहन के घर पर रहता था मृतक पुलिस के अनुसार, मृतक काफी समय से अपनी बहन के घर पर ही रहता था। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। मृतक की बहन परमजीत और सुमन ने बताया कि उसके भाई का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। उन्हें तो हत्या के बारे में आज सुबह ही पता चला। बस स्टैड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।