जगराओं में विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख ठगे:नकली शादी कराने का दिया झांसा, ASI के बेटे से भी हड़पे रुपए

लुधियाना में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। इन एजेंटों पर नकली शादी करवाकर विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए ठगने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई गांव घुनेवाल निवासी चरणजीत सिंह की शिकायत पर की है। यह मामला तब सामने आया जब एएसआई के बेटे को ठगने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर सुनकर गांव घुनेवाल निवासी चरणजीत सिंह भी अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनसे नकली शादी करवाकर विदेश भेजने का झांसा दिया और 45 लाख रुपए ठग लिए। चरणजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि लखवीर सिंह निवासी मुल्लांपुर और उसकी साथी रीना रानी निवासी अबुवाल रोड, नई आबादी अकालगढ़, ट्रैवल एजेंट का काम करते हैं। लखवीर सिंह का दफ्तर सेफ कंसलटेंट, नई आबादी अकालगढ़, पालिका बाजार में है। नकली शादी कराकर विदेश भेजने का झांसा दिया शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उसे नकली शादी करवाकर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था, जिसके लिए लगभग 45 लाख रुपए का खर्च बताया गया। चरणजीत सिंह ने इस पर विश्वास कर आरोपियों को 35 लाख रुपए दे दिए हैं, जबकि 10 लाख विदेश पहुंच कर देना तय हुआ था। आरोप है कि एजेंटों ने उसकी शादी एक ऐसी लड़की से करवा दी जिसे वह पहले से नहीं जानता था। पीड़ित ने बताया कि दो साल बीत जाने के बाद भी उसे न तो विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। इसके विपरीत, आरोपियों ने उसे परेशान करने के लिए उसके खिलाफ कोर्ट में एक मामला दायर कर दिया। पहले भी दर्ज हो चुके हैं दो केस पुलिस ने मामले की जांच के बाद थाना सुधार में आरोपी लखवीर सिंह और रीना रानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ यह तीसरा मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को आशंका है कि दोनों एजेंटों ने विदेश भेजने के नाम पर कई युवाओं को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पुलिस अन्य पीड़ितों की भी तलाश कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले थाना सुधार की पुलिस ने आरोपियों पर एएसआई मनोहर सिंह व मनविंदर सिंह की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले थाना सुधार में दर्ज किए थे, इन मामलों में आरोपियों ने एएसआई मनोहर लाल से 33 लाख ठगे थे, जबकि मनविंदर सिंह से करीब 6.50 लाख रुपए ठगे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *