पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं स्थित सन्मति गवर्नमेंट साइंस एंड रिसर्च कॉलेज का 45वां वार्षिक खेल समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज निदेशक डॉ. राजीव कुमार सहगल की देखरेख में किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पर्यवेक्षण अभियंता एस. गुरप्रीत महिंदर सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने झंडा फहराकर और गुब्बारे छोड़कर खेलों का उद्घाटन किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप महिंद्रा रहे। पूर्व खिलाड़ी ने दिलाई खेल भावना की शपथ खेल महोत्सव में कॉलेज के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमएस पार्ट द्वितीय की पूर्व खिलाड़ी जसमीन कौर ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं में बीएस पार्ट II नॉन मेडिकल की शर्मिला को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट और बीएस पार्ट III नॉन मेडिकल के हरमन सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया। एनएसएस दल ने रमन मेमोरियल रनिंग ट्रॉफी जीती। विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिनमें समूह नृत्य, एकल नृत्य और गिद्दा शामिल थे। खेल प्रभारी प्रो. राहुल भाटियान और प्रो. सर्बजोत कौर बेदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी स्टाफ को बधाई दी गई। मुख्य अतिथियों को सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शंट पुट, हाई जंप, लेमन रेस, थ्री लेग रेस, रस्साकशी प्रतियोगिता, भाला फेंक आदि खेल आयोजित किए। इन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम लड़कों और लड़कियों में 100 मीटर दौड़ में जैस्मीन कौर ने पहला स्थान, मुस्कान ने दूसरा स्थान और गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया 100 मीटर दौड़ में बलप्रीत सिंह ने पहला, हरमन सिंह ने दूसरा और हरशनूर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में लड़कों में शर्मिला ने पहला, सिमरन ने दूसरा और प्रभसिमरन और गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में सिमरन कौर ने पहला, जैस्मीन कौर ने दूसरा और खुशदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।


