जगराओं में समझौता कराने पहुंचे ससुर की पिटाई:पत्नी को घर से निकाला, मायके से रुपए लाने का दबाव, एक महीने बाद दर्ज हुई FIR

पंजाब के जगराओं में नया टैंपू खरीदने के लिए मायके से रुपए लाकर देने से मना करने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इस मामले में दंपती में समझौता कराने के लिए पहुंचे विवाहिता के पिता पर दामाद ने अपने परिजनों के साथ हमला कर घायल कर दिया। मामले में एक महीने बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना सिटी के एसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि जगतार सिंह निवासी सुंदर नगर कोट इस्से खां मोगा ने पुलिस को दर्ज करवााई कि वह कोट इस्से खां में प्राइवेट स्कूल में वैन चालान है। उसका एक बेटा और 5 बेटियां है। उसकी छोटी बेटी सुरजीत कौर की शादी जगराओं के डिस्पोजल रोड पर लड़े फाटको के पास हुई है। सुरजीत कौर का पति सब्जी आदि टैंपू पर लादकर बेचने का काम करता है। जगतार सिंह ने बताया कि उसकी छोटी बेटी सुरजीत कौर का पति उस पर नया टैंपू खरीदने के लिए मायके से रुपए लाने का लगातार दबाव बना रहा था। उसकी बेटी ने मायके से रुपए लाने से मना कर दिया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बात की जानकारी जब उसे लगी तो वह अपनी बेटी और दामाद के बीच समझौता कराने के लिए बेटी की ससुराल गया। आरोप है कि बेटी के मायके में उसके दामाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसके बाद उसकी बेटी ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गहराई से जांच करने के बाद चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *