जगराओं में ससुराल वालों ने दामाद को पीटा, VIDEO:शराब तस्करी को लेकर पुलिस ने रेड की थी, सूचना देने के शक पर हुआ हमला

जगराओं में शराब तस्करी की सूचना देने के शक में ससुराल वालों ने अपने दामाद पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित गुरप्रीत सिंह गांव गालिब खुर्द का रहने वाला है। पीड़ित के अनुसार, पिछले महीने उसके ससुराल में शराब तस्करी को लेकर पुलिस का छापा पड़ा था। ससुराल वालों को शक था कि पुलिस रेड की सूचना उसने दी थी। 26 मई को जगराओं में गुरप्रीत अपनी बाइक में तेल डलवाने जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके ससुराल वालों को उसके जगराओं शहर में होने की सूचना दे दी। आरोपी उसे जबरन अपने घर ले गए और मारपीट शुरू कर दी। जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तब एक युवक ने उसके सिर व उसकी आंख पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले के कारण वह सड़क पर गिर पड़। घायल लुधियाना रेफर
बेसुध गुरप्रीत को पहले जगराओं सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने लुधियाना रेफर किया गया। अब वह जगराओं के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दो दिन पहले उसका बयान दर्ज किया, लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच अधिकारी गुरदीप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। हालांकि, पीड़ित ने इस बात से इनकार किया है। थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदर सिंह ने कहा कि वे खुद मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। शहर के अंदर गुंडागर्दी सहन नही करेगे। आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *