जगराओं में सिल्वर जीतने वाली छात्रा का सम्मान:दिल्ली में हुए थे नेशनल गेम्स, गोल्ड मेडल के लिए गुरुद्वारा साहिब में की अरदास

जगराओं में गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा मोरी गेट में सोमवार को नेशनल किक बॉक्सिंग खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली डीएवी स्कूल की छात्रा गुणवीन कौर का सम्मान किया गया। इस दौरान गुणवीन कौर के लिए गोल्ड जीतने के लिए भी प्रबंधक कमेटी ने परिवार संग मिल वाहेगुरु से की अरदास की। गुरद्वारा साहिब के प्रधान, प्रिंसिपल चरनजीत सिंह भंडारी, जरनल सचिव हरदेव सिंह बोबी,अकाली नेता दीपइंदर सिंह मिंकी भंडारी व गुणवीन कौर के कोच सुरिंदर विज हैप्पी ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में हुए नेशनल स्तर के मुकाबलों में गुणवीन कौर ने सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले वह पंजाब स्तर पर हुए मुकाबलों में राज्य के लिए तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। गुणवीन कौर के पिता गुरप्रीत सिंह जुगगू व माता मनप्रीत कौर की ने गुरद्वारा गुरुनानकपुरा मोरीगेट के समूह प्रबंधकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुणवीन कौर दिन-रात प्रैक्टिस कर रही है। जिसके चलते पूरी उम्मीद है कि वो अगली बार सिल्वर की जगह गोल्ड मेडल ही जीतेगी। गुणवीन के गोल्ड मेडल जीतने के लिए गुरुदवारा प्रबंधक कमेटी और उसके परिजनों ने वाहेगुरु से अरदास की। गुरद्वारा कमेटी के खंजाची इंदरपाल सिंह बछेर,चेयरमैन त्रिलोक सिंह सिडाना,सरप्रस्त रविंदर पाल सिंह मैद, हैड ग्रंथी परमवीर सिंह मोती, जत्थेदार कुलबीर सिंह सरना, भाई लछमन सिंह,उज्जल सिंह मैद आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *