जगराओं में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:सैलून और किराना स्टोर की आड़ में चलाते थे धंधा, मोबाइल जांच

लुधियाना देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपनी दुकानों की आड़ में हेरोइन बेचने का धंधा करते थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। बाल कटवाने के बहाने आते थे ग्राहक पहले मामले में पुलिस ने अगवाड़ गुजरा कोठे शेर जंग के रहने वाले मनजीत सिंह उर्फ मनी को पकड़ा है। सीआईए स्टाफ को शेरपुरा चौक के पास एक संदिग्ध बाइक सवार मिला। तलाशी में उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी हेयर कटिंग सैलून चलाता था। ग्राहक बाल कटवाने के बहाने आते और हेरोइन खरीद कर ले जाते थे। पुलिस को देख फेंका लिफाफा वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने करनैल गेट के रहने वाले शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। वह किराना दुकान चलाता था। पुलिस को देखकर उसने जेब से एक लिफाफा फेंका। जांच में उसमें से 4 ग्राम हेरोइन मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की जांच कर रही है। कॉल डिटेल से अन्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *