जगराओं में हेरोइन के साथ महिला तस्कर काबू:पति के जेल जाने पर संभाला नशे का कारोबार, पुलिस को देख घबराई

लुधियाना जिले के जगराओं के थाना सिधवां बेट पुलिस ने एक महिला को हेरोइन की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिधवां बेट के सलेमपुरा टिब्बा की रहने वाली सरबजीत कौर उर्फ सरबी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रेन पुली पर खड़ी थी महिला तस्कर पुलिस अधिकारी करमजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सिधवां बेट से सतलुज दरिया की तरफ जाते समय एक महिला को ड्रेन पुली पर देखा गया। पुलिस की गाड़ी देखकर महिला घबरा गई। महिला पुलिस कर्मी द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सरबजीत ने खुलासा किया कि उसके पति पर नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। पति जमानत पर बाहर महिला तस्कर ने बताया कि पति के जेल जाने के बाद उसने खुद नशा तस्करी का काम शुरू कर दिया। वर्तमान में उसका पति जमानत पर बाहर है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *