अनगड़ा | जगेश्वर महतो को महावीर मंडल अनगड़ा का अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को महावीर मंडल के सदस्यों की बैठक अनगड़ा में ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा थे। निर्णय हुआ कि रामनवमी के दिन 6 अप्रैल को अनगड़ा मैदान में भव्य रामनवमी मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए चुनी गई कमेटी इस प्रकार है। सचिव साहेबराम महतो, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य बनाए गए।