भास्कर न्यूज | अमृतसर ग्रीन फील्ड स्थित श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश तिरुपति वाला जी मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में सुंदरकांड का पाठकरवाया गया। उमेश कपूर की तरफ से मंदिर में करवाए सुंदरकांड पाठ में हरिपाल आहुजा लुधियाना वाले ने रामनाम का सिमरन करके सारे मंदिर को राममय कर दिया। इस पाठ को सुनने कई भक्तजन शामिल हुए। आहुजा ने सबसे पहले गणेश वंदना की। इसके बाद संगीतमय धुन पर सुंदरकांड पाठ शुरू किया। भक्तजन सुंदरकांड पाठ में भक्तजन ऐसे रम गए मानों अयोध्या में पहुंच गए हो। इस मौके पर आहुजा ने ‘जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो चाहे राम बोले राम राम राम बोलो श्याम श्याम श्याम’ भजन गाया जिसे सुनकर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे। इसी दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। इस मौके पर दुर्ग्याणा तीर्थ के महासचिव अरुण खन्ना, तुलसी दास मंदिर से रवि, विनय मेहरा, साबू, अमन मरवाहा, सुरुचि मरवाहा विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं मंदिर ट्रस्टियों ने सभी लोगों को ठाकुर जी का चित्रपट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चरणजीत, धर्मपाल पराशर, कृष्णदेव अग्निहोत्री, सुभाष शर्मा, रूपेश गोयनका, रवि शर्मा, कनव कपूर, सतीश कपूर आदि मौजूद थे।