भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद के पिटियाझर रोड पर सड़क किनारे तंबू लगाकर जड़ी बूटी बेचने वाले पर नशे में धूत युवकों ने आधी रात पानी मांगने के बहाने बाहर बुलाकर चाकू की नोक पर पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आवाज सुनकर घरवाले बाहर आएं तो आरोपी मौके से भाग निकले। मामला महासमुंद थाना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिटीयाझर रोड पर स्थित रिवर डेल स्कूल के पास दीगर प्रांत से आए युवक अपने परिवार समेत जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। जिसे सोमवार की रात 30 जून को लगभग साढ़े 12 बजे तीन युवक जड़ी-बूटी बेचने वाले के तंबू पर पहुंचे और प्रकाश जड़ी-बूटी को आवाज देकर पानी मांगे, तंबू में पहुंचे तीन शातिर बदमाश युवकों को प्यासा समझ कर प्रकाश पानी लेकर पहुंचा। जिसे बदमाश युवकों ने तंबू से दूर ले जाकर पैसे की मांग करने लगे, युवक ने पैसा देने से मना किया तो तीनों आरोपियों ने चाकू मारकर युवक को लहूलुहान कर दिया। घायल युवक ने जान बचाने के लिए आवाज लगाई तब तंबू के भीतर से युवक का बड़ा भाई आया जिसके बाद आरोपियों ने घायल युवक प्रकाश को वहीं छोड़ कर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है।


