जत्थेदार के सामने एसजीपीसी में फैला भ्रष्टाचार किया बेनकाब

भास्कर न्यूज | अमृतसर संत बाबा बलबीर सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने एसजीपीसी में फैले भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। बाबा नोध सिंह साहिब समाध पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बाबा बलबीर सिंह ने कहा, एसजीपीसी मैनेजर कल्ले ही लुटमार करी जांदे ने, ऐस तो ता चंगा सानूं मौका दे देओ, घटोघट असीं (निंहग सिंह) गुरु की गोलक की लूट खसूट ता नहीं करदे आं। संत बाबा बलबीर सिंह का संकेत गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली में हुए भ्रष्टाचार की ओर था। एसजीपीसी के अधीन चल रहे उक्त गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा परिसर की जमीन की बिक्री का घोटाला बेनकाब हुआ है। इसमें उक्त गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर को भी आरोपी ठहराया गया है। संत बाबा बलबीर सिंह के स्टेज से यह बयान दागने पर स्टेज पर ही बैठे जत्थेदार गड़गज्ज अपनी हंसी नहीं रोक पाए तथा मंद मंद मुुस्कुराते देखे गए। उक्त बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *