अमृतसर| श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने गुरदासपुर और अमृतसर जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुरदासपुर जिले के रणसीके तल्ला गांव के निवासियों को राहत सामग्री, राशन और पानी वितरित किया। शाम को जत्थेदार ने गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी रमदास में अकाल पुरख से अरदास की कि पंजाब के हालात जल्द सुधरें, बाढ़ से राहत मिले और गुरु साहिबानों का पंजाब हमेशा खुशहाल रहे।


