खरगोन में प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर जन कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। पुराने कलेक्टर ऑफिस के सामने गार्डन में जन कल्याण पर्व विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार 12 बजे खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उसके बाद विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार को सफलतम 1 साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। आगे भी उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश की जो विकास की गति है, वह निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ एमआर निगवाल सहित विभिन्न विभागों के अफसर कर्मचारी मौजूद रहे। 10 दिन चलेगी विकास प्रदर्शनी सहायक संचालक जनसंपर्क अनिल पटले ने बताया कि प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर जनसंपर्क विभाग पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई है। यह प्रदर्शनी आगामी 10 दिनों तक चलेगी। यह आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।