जनगणना-2027 पर दो दिनी कार्यशाला का हुआ आयोजन

कांकेर| आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनगणना से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी चार्ज अधिकारियों को दी गई। इसके साथ ही विभिन्न प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में कार्यशाला के प्रथम दिवस में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना अधिनियम 1948 तथा 1990 में विहित धाराओं तथा उपधाराओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। इसके अलावा स्वगणना मकान सूचीकरण (एचएलओ) का निर्माण, ग्राम एवं नगर के चार्ज रजिस्टर में प्रविष्टियां, मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) का नजरी नक्शा तैयार करना, स्वगणना की प्रक्रिया, पोर्टल का उपयोग करना, प्रगणकों की नियुक्ति आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि इस बार जनगणना दो चरणों में पेपरलेस यानी ऑनलाइन पद्धति से ही संपन्न होगी। प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई के बीच संपन्न होगी। इसमें प्रगणकों द्वारा भवनों का चिह्नांकन एवं सूचीकरण कर संख्या निर्धारित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनगणना की जाएगी। इसके अलावा प्रथम चरण की जनगणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *