जनगणना 2027: प्रथम चरण पर प्रशिक्षण शुरू:डिजिटल स्व-गणना, मकान सूचीकरण और जनसंख्या गणना पर दिए निर्देश

सलूंबर में जनगणना-2027 के पहले चरण के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण मकान सूचीकरण, मकान गणना और जनसंख्या गणना के दूसरे चरण के लिए अधिकारियों को तैयार करने हेतु आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर परिषद सभाकक्ष में जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें प्रमुख जनगणना अधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। शुद्धता को लेकर निर्देश दिए प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने जनगणना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवीनतम जनगणना के आंकड़े राष्ट्रीय नीति निर्माण और आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कलेक्टर मीना ने अधिकारियों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में पूर्ण गंभीरता और शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल जनगणना के नवाचारों, खासकर स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कार्मिकों को योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए। प्रथम चरण के कार्यों की जानकारी दी इस अवसर पर जनगणना निदेशालय, जयपुर से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर शशिकांत यादव ने प्रथम चरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से अधिकारियों को जनगणना के लिए तैयार पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से प्रशिक्षक शशिकांत यादव, सहायक निदेशक मोहन लाल महावर, रिंकेश मीना और सीमा पाटीदार उपस्थित थे। उपखंड अधिकारी सराडा आकांक्षा दुबे और सांख्यिकी अधिकारी शेल सिंह सोलंकी सहित जनगणना से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *