जनगणना-2027 में प्रगणक कार्य से मुक्त रखने की मांग

भास्कर न्यूज | कुकदूर शैक्षिक समन्वयकों ने जनगणना 2027 में प्रगणक कार्य से मुक्त रखने बीईओ पंडरिया के माध्यम से तहसीलदार कुकदूर, कुंडा व पंडरिया को ज्ञापन सौंपा है। शैक्षिक समन्वयक मुनमुना रघुनंदन गुप्ता ने बताया कि जनगणना 2027 के लिए शैक्षिक समन्वयकों की ड्यूटी प्रगणक के रूप में लगाई गई है । शासन द्वारा उन्हें शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्य कराया जाता है,यदि उनसे प्रगणक कार्य कराया जाता है तो शैक्षिक कार्य प्रभावित होगा इसलिए उन्होंने ज्ञापन देकर प्रगणक कार्य से मुक्त करने निवेदन किया है। ताकि शिक्षा विभाग का कार्य सुचारू रूप संचालित हो सके। यह भी बताया गया कि बहुत शिक्षक बचे हुए जो पूर्व में जनगणना का कार्य कर भी चुके, फिर भी उन शिक्षकों की ड्यूटी ना लगाते हुए समन्वयक की ड्यूटी लगाई गई है, जो समझ से परे है। बता दे कि अप्रैल माह के बाद से ही जनगणना का काम शुरू होना है। पहले चरण में एक-एक घर की गिनती की जाएगी। इसके बाद लोगों की गिनती होगी। खासबात यह है कि पूरे प्रदेश में कुकदूर तहसील में जनगणना को लेकर प्री-टेस्ट भी हो चुका है। यह प्री-ट्रेस्ट बीते साल 2025 में हुआ था। इसके बाद अब फाइनल जनगणना काम होगा। इन समन्वयक की ड्यूटी लगी: सभाजीत सिंह कुई, तान सिंह नेऊर, चंद्रप्रकाश राजपूत बदना, अशोक पांडे पोलमी, नारायण कुंभकार भाकुर, धर्मेंद्र जायसवाल सिंदूरखार, रघुनंदन गुप्ता मुनमुना, जितेंद्र चंद्रवंशी चतरी, रामकुमार साहू कोदवा गोदान, रामानुज ठाकुर सरईसेत, कमल कुमार सोनी रूसे, उदय कुमार शर्मा मोहगांव, उत्तर कुमार लायल पंडरिया शामिल है। ये अपने क्षेत्र में शिक्षा व स्कूलों की मॉनिटरिंग को लेकर काम करते है। अब इन्हे जनगणना का काम कराए जाने की तैयारी है। तहसीलदार ने बताया कि संकुल से सूची नहीं मंगाई है इसके पूर्व चुनाव कार्य, मतगणना, जनगणना, फसल गिरदावरी इत्यादि प्रत्येक कार्य के लिए संकुल के माध्यम से शिक्षकों की लिस्ट मंगाई जाती थी। लेकिन इस बार बीईओ कार्यालय द्वारा बिना संकुल के माध्यम से सीधे समन्वयक व शिक्षकों की लिस्ट तहसीलों को जनगणना प्रगणक कार्य के लिए शिक्षकों की सूची तहसीलों को सौंप दिया गया है। इसमें कई शिक्षकों का ट्रांसफर भी हो चुका है। इस संबंध में तहसीलदार कुकदूर का कहना है कि हमें बीईओ पंडरिया द्वारा जिस नाम की सूची मिली है, उनकी ड्यूटी लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *