कांकेर| छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी की अध्यक्षता में 20 फरवरी को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक दोपहर 2.30 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। बैठक में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को अद्यतन जानकारी एवं प्रगति प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


