कोंडागांव| क्षेत्र की विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से ग्राम पंचायत बनजुनागी में घोटुल एवं जनजातीय युवा सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस पर विधायक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रदेश के जनजातीय मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र जनजातीय युवाओं को अपनी परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त मंच देगा तथा सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।


